How to make Aloo Chat, आलू चाट बनाने का तरीका

Click here, How to make green chili Raita
दोस्तों आज मै आपको आलू चाट बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।
 

उपयोग होने वाली सामग्री
  • तीन बड़े आलू। (उबले हुए)
  • तेल तलने/फ्राई करने के लिए ।  
  • एक छोटे चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • एक छोटा चम्मच चाट मसाला। 
  • एक चौथाई छोटा चम्मच आमचूर। 
  • एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर। 
  • एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा पाउडर। 
  • एक चम्मच नींबू का रस।  
  • काला नमक (स्वादानुसार)
बनाने का तरीका 

दोस्तों आलू चाट बनाना बहुत ही आसान है।  इसे आप बहुत कम समय में  बना सकते है। तो आइएे सीखते है।


  • सबसे पहले आप कड़ाई में तेल डालें। 
  • और इसे गर्म कर ले। 
  • जब तेल गर्म हो जाये तो आलू काट के फ्राई कर लेने है
  • आलुओं को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। 
  • फ्राई होने के बाद आलुओं को  बाउल में निकाल ले। 
  • अब इसमें आपने लाल मिर्ची,आमचूर,चाट मसाला,काली मिर्च ,जीरा पाउडर,नींबू का रस और काला नमक डाल देना है। 
  • अब इन्हे अच्छे से मिला लीजिये। 




आपकी  आलू चाट त्यार हैं।

दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 


धन्यवाद। 
Click here, How to make green chili Raita

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट