How to make chana chaat,चन्ना चाट बनाने की विधि

click here How to make Onion Raita
दोस्तों आज मै आपको चन्ना चाट बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए सुरु करते हैं।

उपयोग होने वाली सामग्री 
  • एक बड़ा बाउल उबले हुए काबुली चने।
  • दो आलू उबले हुए। 
  • एक प्याज बारीक़ कटा हुआ। 
  • एक टमाटर बारीक़ कटा हुआ। 
  • नींबू का रस। (एक बड़ा चम्मच)  
  • अामचूर आधा छोटा चम्मच। (ऑप्शनल)  
  • एक छोटा चम्मच चाट मसाला।    
  • एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • एक या दो बारीक़ कटी हुई हरी मिर्चें।
  • और एक बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक़ हुआ। 
  • नमक। (स्वादानुसार)

बनाने का तरीका


  • सबसे पहले आपको एक बाउल में उबले हुए काबुली चने लेने है। 
  • और उसके बाद आपको इसमें आलूओं को छोटा छोटा काट के डाल देना है। (नोट-:आलू ठंडे होने चाहिए)  
  • अब आपको इसमें प्याज,टमाटर,नींबू का रस,चाट मसाला,लाल मिर्ची पाउडर, हरी मिर्च,हरा धनिया और नमक डाल देना है। (आप अामचूर भी डाल सकते हो।)
  • अब इनको अच्छे से मिला लीजिये। 



आपका चन्ना चाट त्यार है   :-) 

दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक,शेयर और फॉलो जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 

धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट