How to make Egg bhurji. अंडा भुर्जी बनाने का तरीका

Food Book
दोस्तों आज में आपको अंडा भुर्जी बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।

उपयोग होने वाली सामग्री
  • दो चम्मच तेल।
  • एक प्याज।
  • दो हरी मिर्चें। (कटी हुई)
  • एक छोटे चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • एक टमाटर।  
  • नमक (स्वादानुसार)
  • एक छोटे चम्मच गरम मसाला।
  • एक बड़ा चम्मच कट्टा हुआ हरा धनिया।
  • चार अंडे।
बनाने का तरीका 
  • सबसे पहले आपने कड़ाई में तेल डालना है और उसको गैस पे रख देना है। 
  • तेल गर्म होने के बाद उसमे अपने प्याज़, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डालकर इसको थोड़ा सा भूनना है।(ध्यान रहे दोस्तों,प्याज को आपने ज्यादा देर नई भूनना है। इसको थोड़ा कच्चा रखना है )
  • गैस की आंच को धीमी कर लें। अब इसमें अपने टमाटर डाल देना है 
  • टमाटर को थोड़ी देर पकना है। और उसके बाद इसमें अपने नमक ,गरम मसाला डाल देना है 
  • अब आपको इसमें चार अंडे तोड़ कर डाल देने है। 
  • इनको अच्छी तरह पका लें। ताकि ये कच्चा न रहे।    
  • अच्छी तरह पकने के बाद,गैस को बंद दें 
  • अब इसमें अपने कटा हुआ हरा धनिया डालना है।   
आपकी अंडा भुर्जी त्यार हैं।


दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 


धन्यवाद। 
Food Book

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट