How to make egg omelette. अंडे का ऑमलेट कैसे बनायें।

Food Book
दोस्तों आज में आपको अंडे का ऑमलेट बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।

उपयोग होने वाली सामग्री
  • दो अंडे।
  • एक छोटा प्याज।
  • एक हरी मिर्चें। (कटी हुई)
  • एक छोटे चम्मच का 1/4 हिस्सा लाल मिर्ची पाउडर।(ऑप्शनल)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • एक छोटे चम्मच का 1/4 हिस्सा गरम मसाला।
  • एक छोटा चम्मच कट्टा हुआ हरा धनिया।
  • एक बड़ा चम्मच तेल।
बनाने का तरीका 
  • दोनो अंडो को तोड़ कर बाउल में डाल ले।
  • अब इसमें प्याज़, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसको अच्छी तरह फेंटना है। 
  • अब आपने पैन/तवे में तेल डाले और तेज आंच पे गर्म कर लेना है।
  • तेल गर्म होने के बाद आपको गैस की आँच धीमी कर लेनी है।
  • अब आपने पैन/तवे में फ़ेंटा हुआ अंडो का मिश्रण डाल देना है।
  • अब इसे थोड़ी देर ऐसे ही रखें । गैस की आँच को थोड़ा तेज कर ले।
  • जब ये साइड से छूटने लग जाये तो इसे पलट दे।
  • अपने इसको दोनो तरफ से अच्छी तरह पकाना है ताकि ये कच्चा न रहे।
आपका आमलेट त्यार हैं।


दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 


धन्यवाद। 
Food Book

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट