How to make onion pulao, अनियन पुलाओ बनाने का तरीका.

Food Book
दोस्तों आज मै आपको अनियन पुलाओ बनाने का आसान तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए सुरु करते हैं।

उपयोग होने वाली सामग्री 

  • दो कटोरी चावल।  
  • दो बड़े प्याज।
  • पांच से छे: कलियाँ लहसुन।  
  • एक छोटा चम्मच जीरा। 
  • एक छोटा चम्मच साबुत धनिया। 
  • एक छोटा चम्मच गरम मसाला। 
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • दो बारीक़ कटी हुई हरी मिर्चें।
  • चुटकी भर हींग।   
  • एक बड़ा चम्मच तेल।
  • नमक। (स्वादानुसार)

बनाने का तरीका 
  • सबसे पहले हमें दो कटोरी चावल(राइस) लेने है और उनको अच्छे से धोना है अब इनको साइड में रख दीजिये। 
  • फिर गैस ऑन कीजिये और प्रेशर कुकर को गैस पे रख दीजिये।
  • अब कुकर में दो चमच रिफाइंड आयल डालिये और इसको थोड़ी देर तक गर्म होने दीजिये। 
  • उसके बाद आपने गर्म तेल में जीरा और धनिया डाल दें। 
  • इसके बाद इसमें आपको लहसुन,हरी मिर्च और आधा कटा हुआ प्याज डाल देना है।
  • अब इन सब को अच्छे भूनना,जब तक इनका रंग भूरा न हो जाये।
  • रंग भूरा होने के तुरंत बाद आपने थोड़े से पानी में हींग मिलाके डाल देना है।      
  • अब इसमें हमने धुले हुए चावल डालने हैं और थोड़ी देर तक चावल को भी भूनना है।
  • अब हमे लम्बा कटा हुआ प्याज डाल देना है। 
  • और इसमें नमक डाल देना है। (स्वादानुसार)
  • फिर चावल में पानी डाल दें है।  
दोस्तों मेने पिछले पोस्ट में भी आपको बताया था चावल में पानी हिसाब से डलता है। जैसे अपने दो  कटोरी चावल लिए है तो इसमें पानी सिर्फ चार कटोरी डलेगा। 
  • अब प्रेशर कुकर को ढकन लगा दीजिये और दो सीटियां आने दीजियेगा। पर दोस्तों ध्यान रहे की दो से ज्यादा सीटियां नहीं लगानी है नही तो आपके चावल जल जायेंगे। 
  • सीटियां आने बाद गैस बंद कर।  (पर दोस्तों कुकर को  हमे तबतक नई खोलना जबतक  की इसके  अंदर गैस खुद न निकल जाये) बोलने का मतलव है , की इसको हमे पांच से दस मिनट बाद ही खोलना है ताकि आपके चावल अच्छे से पक जाये। 
अब आपका अनियन पुलाओ त्यार है।

दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 

धन्यवाद।
Food Book

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट