How to make vegetable soup, वेजिटेबल सूप बनाने का तरीका।

Food Book
दोस्तों आज मै आपको वेजिटेबल सूप बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।

उपयोग होने वाली सामग्री
  • अढ़ाई(2 *1/2 )कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक।
  • हरी सब्जियां जैसे -:
  1. पत्ता गोभी ,बारीक़ कटी हुई (एक चम्मच)
  2. गाजर बारीक़ कटी हुई (एक चम्मच),
  3. हरी बीन्स (फ्रेंच बीन्स)बारीक़ कटी हुई (एक चम्मच)
  4. हरे मटर। बारीक़ कटी हुई (बारह से पन्द्रा दाने  )
  • तीन कलियाँ लहसुन।(बारीक़ कटी हुई) 
  • एक हरी मिर्चें। (बारीक़ कटी हुई)
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च।
  • एक छोटा आधा चम्मच गरम मसाला।
  • एक चम्मच अरारोट (इसको हम कॉर्न फ्लौर और कॉर्नस्टार्च भी बोलते हैं )
  • छोटा चम्मच तेल। 
  • चार से पांच बूंदें सिरका (विनेगर) या निंबू। 
  • दो से तीन बूंदें सोया सॉस(ऑप्शनल) 
  • एक चम्मच कट्टा हुआ हरा धनिया।
  • नमक। (स्वादानुसार) 
बनाने का तरीका 
  • सबसे पहले पैन लीजिये। और गैस पे रख दीजिये। 
  • पैन छोटा चम्मच तेल डालिये। 
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालिये, इनको थोड़ा सा भूनना है। 
  • अब आपको सारी बारीक़ कटी हुई हरी सब्जियां डाल देनी हैं 
  • इसमें काली मिर्च और गरम मसाला भी साथ में ही डाल दें। 
  • और अब इसमें आपको नमक डालना है  (स्वादानुसार) 
  • अब आपको इसमें चार बुँदे सिरका या नींबू की डालनी है । और दो से तीन बुँदे सोया सॉस की।  
  •  इन सब चीज़ों अच्छे मिलाना है।
नोट - : ध्यान रहे दोस्तों इन सबको गैस की धीमी आंच पर पकाना है।  ताकि आपकी सब्जियां जले नहीं। 
  • अब आपको इनमे पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालना है। 
  • एक चम्मच अरारोट डालें।(अरारोट को डालने से पहले उसे आप एक कटोरी में डालें और थोड़ा सा पानी में डाल के अच्छे से मिला लें ) उसके बाद ही अरारोट डालें। 
  • अब इसे कम से कम आपको दस मिनट तक उबालना है।
  • और अंत में इसमें आपने बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाल देना है।   
आपका वेजिटेबल सूप त्यार हैं।


दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 


धन्यवाद। 
Food Book

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट