How to make roasted vermicelli kheer,रोस्टेड सेंवई खीर बनाने का आसान तरीका.

Food Book
दोस्तों आज मै आपको रोस्टेड सेंवई खीर बनाने का आसान तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए सुरु करते हैं।

उपयोग होने वाली सामग्री 
  • सेंवई 50 ग्राम (रोस्टेड बारीक़ वाली)
  • एक 150 ग्राम दूध। 
  • देसी घी एक चम्मच।     
  • किसमिस। (5 से 6 )  
  • चीनी (जरूतानुसार)
  • चार छोटी ईलायची। 
  • चार लौंग।
  • पांच बादाम। (पिसे हुए) 

बनाने का तरीका

दोस्तों रोस्टेड सेंवई खीर बनाना बहुत ही आसान है।  इसे आप बहुत कम समय में  बना सकते है। तो आइएे सीखते है।

  • सबसे पहले गैस ऑन कीजिये और उसपे पैन रख दीजिये।
  • इसमें देसी घी डालें। और किसमिस डालें। 
  • थोड़ी देर बाद सेंवई डाल दें।
  • दो से तीन मिनट तक भून ले।  
  • अब गैस को धीमी कर ले।  
  • इसमें  ईलायची ,लौंग और चीनी डाल दीजिये।
  • अब इसमें दूध डाल दें। और पांच से दस मिनट तक अच्छे से पकाए। (दूध थोड़ा सुख जाना चाहिए।)      
  • अंत में अापने इसमें पिसे हुए बादाम डाल देने है  


आपका रोस्टेड सेंवई खीर त्यार है   :-) 



दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 

धन्यवाद।
Food Book

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट