How to make Dal Makhani,दाल मखनी बनाने का तरीका
Click here,How to make Besan ke ladoo/laddu
दोस्तों आज मै आपको दाल मखनी बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।
उपयोग होने वाली सामग्री
दोस्तों आज मै आपको दाल मखनी बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।
उपयोग होने वाली सामग्री
- दो बड़ी कटोरी साबुत उड़द/माह की दाल । (7 से 8 घंटे पानी में भिगोई हुई)
- तीन/चार बड़े चम्मच घी/मक्खन।
- 2 से 3 तेज पत्ता।
- 1 मध्यम चम्मच जीरा।
- 1 बड़ा प्याज। (बारीक़ कटा हुआ)
- 1 मध्यम चम्मच हल्दी पाउडर।
- 3 से 4 हरी मिर्च। (बारीक़ कटी हुई )
- 1 मध्यम चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट।
- 2 बड़े टमाटर की प्यूरी।
- 1 मध्यम चम्मच अदरक। (बारीक़ और लम्बा कटा हुआ)
- 1 मध्यम चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 मध्यम चम्मच गरम मसाला।
- दो चुटकी भर हींग। (पानी में मिलाया हुआ)
- नमक। (स्वादानुसार)
- 2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी।
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया।(बारीक़ कटा हुआ)
बनाने का तरीका
- भिगोई हुई दाल को कुकर में डाले और इसमें नमक और हल्दी भी साथ में ही डाल दे।
- अब मध्यम आँच पे 7 से 8 सीटियां लगवाएं।
- 7/8 सीटियां लगने के बाद दाल को चेक कर ले की अच्छे से पक्की है या नही। अगर नहीं पक्की होगी तो 1 से 2 सीटियाँ और लगवा लें।
- अब आप कड़ाई में घी/मक्ख़न डालें।
- और इसे गर्म कर ले।
- अब इसमें तेज पत्ता,दालचीनी और जीरा डाल दे। और इन्हे चटकने तक भूनें।
- अब इसमें प्याज डाल दे। और गोल्डन ब्राउन होने तक भूने।
- जब ये हल्का गोल्डन ब्राउन रंग का हो जाये तो इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे।
- थोड़ी देर और पकाएं और उसके बाद इसमें पानी में मिलाया हुआ हींग डाल दें।
- अब आपको इसमें टमाटर की प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर डाल देने है।
- टमाटर को तब तक पकाना है जब तक की घी/मक्खन छोड़ने न लगे।
- अब इसमें लम्बा और बारीक़ कटा हुआ अदरक डाल दे।
- जब आपके टमाटर अच्छे से पक जाएं तो इसमें दाल को डाल दें।
- आप अपनी जरूरत के अनुसार पानी डाल सकते है।
- पानी डालने के बाद इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दे।
- अब इनको अपने 10 से 15 मिनट तक धीमी आँच पे अच्छे से पकाना है।
- 10 से 15 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दे। और इसमें हरा धनिया डाल दे।

आपकी दाल मखनी त्यार हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें