How to make Coconut chutney,नारियल की चटनी बनाने का तरीका

Click here, How to make Matar Mushroom,मटर मशरूम बनाने का तरीका

दोस्तों आज मै आपको नारियल की चटनी बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।


उपयोग होने वाली सामग्री


  • 1 कटोरी ताज़ा नारियल कद्दूकस किया हुआ। 
  • 1/2 कटोरी मूंगफली के दाने। 
  • 1/2 कटोरी दहीं। 
  • 3 से 4 हरी मिर्च।
  • 4 से 5 कढ़ी पत्ते। 
  • 1/2 छोटा चम्मच राई।  
  • 1 छोटा चम्मच तेल। 
  • पानी जरूरतानुसार। 
  • नमक स्वादानुसार।  

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले मूंगफली के दाने पैन में रख कर मध्यम आँच पर चटकने तक भूनिये। 
  • अब इनको पैन से निकालिए और ठण्डा होने दीजिये।
  • ठंडा होने पर इनके छिलकों को अलग कर दीजिए। 
  • अब नारियल,मूंगफली,दहीं,मिर्च,नमक और जरूरतानुसार पानी डाल के इनको पीस कर पेस्ट बना लीजिए। 
  • अब पैन में तेल डाले और गरम होने दे। 
  • तेल गरम होने के बाद इसमें राई डाल दें। जब राई चटकने लगे तो इसमें कढ़ी पत्ता डाल दे। 
  • इसको थोड़ी भुनने के बाद इसमें पेस्ट डाल दे। और अच्छे से मिला लें।


  • आपकी नारियल की चटनी तैयार है। 

दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक करो,शेयर करो और फॉलो जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 

धन्यवाद।


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट