How to make Chana Dal,चने की दाल बनाने का तरीका.

Click here to check How to make French Frise
दोस्तों आज मै आपको चने की दाल बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।


उपयोग होने वाली सामग्री
  • एक बड़ी कटोरी चना दाल। 
  • दो चम्मच तेल। 
  • एक प्याज।
  • चार से पांच कलियाँ लहसुन। (बारीक़ कटा हुआ) 
  • एक छोटा चम्मच अदरक। (बारीक़ कटा हुआ)
  • दो हरी मिर्चें।  (बारीक़ कटा हुआ)
  • एक छोटा चम्मच साबुत धनिया। 
  • एक छोटा चम्मच साबुत जीरा।
  • एक छोटा टुकड़ा दाल चीनी।  
  • चुटकी भर हींग। (हींग को दो चम्मच पानी में डाल के रखे) 
  • एक चम्मच मीठी सौंफ।
  • दो तेज पत्ते।  
  • लाल  मिर्च पाउडर।
  • गरम मसाला। 
  • हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच।  
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया। (बारीक़ कटा हुआ) 

बनाने का तरीका 

दोस्तों चने की दाल बनाना बहुत ही आसान है। पर इसे बनाने में समय लग जाता है। तो आइएे सीखते है।
  • सबसे पहले आपने दाल को उबाल लेना। 
उबालने का तरीका :-
  • प्रेशर कुकर ले उसे गैस पे रख दे। गैस ऑन कर दें। 
  • अब इसमें आपको दाल डाल देनी है, और चार कटोरी पानी डाल देना है। अपने इसमें हल्दी पाउडर और नमक साथ में ही डाल दे। 
  • अब आपको 6 से 7 सीटियाँ लगानी है। ( चेक कर ले अगर दाल थोड़ी कच्ची रहे तो एक या दो सीटियां लगवा ले )
अब आपको तड़का त्यार करना करना है। 

  • सबसे पहले कड़ाई ले और उसे गैस पे रख दे अब इसमें आपको तेल डालना हैऔर अच्छे से गरम करना है।

  • तेल गरम होने के बाद आपको इसमें साबुत धनिया ,साबुत जीरा,दाल चीनी और तेज पत्ते डाल देना है। 
  • अब इनको हल्का ब्राउन होने तक पकाना है। 
  • अब इसमें आपको लहसुन , अदरक , हरी मिर्च और प्याज डाल देना है। 

  • जब आपका प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाये तो इसमें आपको पानी में डाला हुआ हींग डाल देना है। 
  • और साथ में आपको इसमें मीठी सौंफ भी साथ में डाल देनी है। 
  • अब आपको इसे थोड़ी देर ओर पकाना है जब तक पानी अच्छे सुख न जाये। 
  • अब आपको इसमें दाल डाल देनी है।और थोड़ी देर के लिए इसे अच्छे से उबालना है। ( अगर इसमें पानी कम हो तो आप थोड़ा पानी डाल सकते हो।
  • अगर आपको नमक कम लगे तो आप अपने हिसाब से डाल सकते हो।
  • अंत में आपको इसमें हरा धनिया डाल देना है। 

आपकी चने की दाल त्यार हैं।

दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक करो,शेयर करो और फॉलो जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 

धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट