How to make Jeera Aalu,जीरा आलू बनाने का तरीका.

Food Book
दोस्तों आज मै आपको जीरा आलू बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।


उपयोग होने वाली सामग्री
  • चार बड़े आलू। (उबले हुए)
  • एक बड़ा चम्मच तेल।  
  • एक छोटा चम्मच जीरा। 
  • दो हरी मिर्चें। (कटी हुई)
  • चार कलियाँ लहसुन (बारीक़ कटी हुई)
  • एक छोटे चम्मच लाल मिर्ची पाउडर।
  • एक छोटे चम्मच गरम मसाला।
  • एक चौथाई छोटा चम्मच आमचूर। 
  • एक बड़ा चम्मच कट्टा हुआ हरा धनिया।
  • नमक (स्वादानुसार)
बनाने का तरीका 

दोस्तों जीरा आलू बनाना बहुत ही आसान है।  इसे आप बहुत कम समय में  बना सकते है। तो आइएे सीखते है।
  • सबसे पहले आपने कड़ाई में तेल डालना है और उसको गैस पे रख देना है। 
  • तेल गर्म होने के बाद उसमे अापने लहसुन,और जीरा डालना है।
  • जब इनका रंग हल्का सा ब्राउन हो जाये, तो इसमें आपने कटे हुए आलू डाल देने है।   
  • गैस की आंच को धीमी कर लें। 
  • अब इसमें लाल मिर्ची पाउडर,गरम मसाला,आमचूर,नमक और हरी मिर्च डाल दें।  
  • इनको अच्छी तरह मिला लें। 
  • अब इसको पांच से  दस मिंनट तक पक्का ले।    
  • अच्छी तरह पकने के बाद,गैस को बंद दें। 
  • और अंत में इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दें ।   


आपके जीरा आलू त्यार हैं।


दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 


धन्यवाद। 
Food Book

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट