How to make Besan ke ladoo/laddu,बेसन के लड्डू बनाने का तरीका

Click here How to make Oats.
दोस्तों आज मै आपको बेसन के लड्डू बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।


उपयोग होने वाली सामग्री
  • दो बड़ी कटोरी बेसन। 
  • दो बड़े चम्मच घी। 
  • 1/2 मध्यम चम्मच ईलायची पाउडर।
  • 6 से 7 बादाम। (बारीक़ कटे हुए )
  • 6 से 7 काजू।  (बारीक़ कटे हुए )
  • 1/3 कटोरी पिसी हुई चीनी। 
बनाने का तरीका 

दोस्तों बेसन के लड्डू बनाना बहुत ही आसान है। तो आइएे सीखते है।

  • सबसे पहले आप कड़ाई में घी डालें। 
  • और इसे गर्म कर ले। 
  • अब इसमें बेसन डाल दे। और इसे हल्का भूरा होने तक भूनें। (ये 15 से 20 मिनट ले सकता है)
  • जब ये हल्का भूरे रंग का हो जाये तो इसमें ईलायची पाउडर,बादाम और काजू डाल दे। 
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और 5 मिनट तक और भुने।
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने दे। 
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो इसमें चीनी डाल दे। और हाथों से अच्छी तरह मिला ले। 
  • अंत में इस मिश्रण के लड्डू बना लें। 



आपके बेसन के लड्डू त्यार हैं।

दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 


धन्यवाद।
Click here How to make Oats.

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट