How to make kala chana, काले चने बनाने का तरीका

Click here,How to make Aloo,Gobhi Matar
दोस्तों आज मै आपको काले चने बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।
 

उपयोग होने वाली सामग्री
  • दो कटोरी काले चने । (7 से 8 घंटे पानी में भिगोई हुई) 
  • दो उबले आलू। 
  • दो/तीन बड़े चम्मच तेल।  
  • 1 मध्यम चम्मच जीरा।
  • 1 बड़ा प्याज। (बारीक़ कटा हुआ)
  • मध्यम चम्मच हल्दी पाउडर। 
  • 3 से 4 हरी मिर्च। (बारीक़ कटी हुई )
  • 1 मध्यम चम्मच अदरक। (बारीक़ कटा हुआ)
  • 1 मध्यम चम्मच लहसुन।(बारीक़ कटा हुआ) 
  • 2 मध्यम टमाटर की प्यूरी। 
  • 1 मध्यम चम्मच लाल मिर्च पाउडर। 
  • 1 मध्यम चम्मच धनिया पाउडर। 
  • 1 मध्यम चम्मच गरम मसाला। 
  • दो चुटकी भर हींग। (पानी में मिलाया हुआ)
  • नमक। (स्वादानुसार) 

बनाने का तरीका 


  • भिगोये हुये चनो को कुकर में डाले और इसमें नमक और हल्दी भी साथ में ही डाल दे। 
  • अब मध्यम आँच पे 7 से 8 सीटियां लगवाएं। 
  • 7/8 सीटियां लगने के बाद चनों को चेक कर ले की चने अच्छे से पक गए है या नही। अगर नहीं पके हों तो 1 से 2 सीटियाँ और लगवा लें। 
  • अब आप कड़ाई में तेल डाल ले।  
  • और इसे गर्म कर ले। 
  • अब इसमें जीरा डाल दे। और इसे चटकने तक भूनें।
  • अब इसमें प्याज,अदरक और लहसुन डाल दे। और गोल्डन ब्राउन होने तक भूने। 
  • जब ये हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाये तो इसमें पानी में मिलाया हुआ हींग डाल दें। 
  • अब आपको इसमें टमाटर की प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर डाल देने है। 
  • टमाटर को तब तक पकाना है जब तक की तेल छोड़ने न लगे।  
  • जब आपके टमाटर अच्छे से पक जाएं तो इसमें आलू और चने डाल दें। 
  • आप अपनी जरूरत के अनुसार पानी डाल सकते है। 
  • पानी डालने के बाद इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर डाल दे। 
  • अब इनको अपने 10 से 15 मिनट तक धीमी आँच पे अच्छे से पकाना है। 
  • 10 से 15 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दे।




आपके काले चने त्यार हैं।

दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 



धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट