How to make French Frise,फ्रेंच फ्राइस बनाने का तरीका

Click here to check how-to-make-jeera-aalu
दोस्तों आज मै आपको फ्रेंच फ्राइस बनाने का तरीका बताऊंगा। उम्मीद करता हूँ की आपको ये पसंद आएगा। तो चलिए शुरू करते हैं।


उपयोग होने वाली सामग्री
  • चार बड़े आलू। (हाफ उबले हुए)
  • तेल तलने लिए।  
  • काली मिर्च पाउडर। 
  • नमक (स्वादानुसार)
बनाने का तरीका 

दोस्तों फ्रेंच फ्राइस बनाना बहुत ही आसान है। पर इसे बनाने में समय लग जाता है। तो आइएे सीखते है।
  • सबसे पहले आपने आलुओं को खुले बर्तन में हाफ उबाल लेना। ( इनको थोड़ा कच्चा रखना है)
  • हाफ उबले आलुओं को ठन्डे पानी में निकाल लें 
  • अब इनको छील के लम्बे आकार में काट ले। 
  • अब कटे हुए आलुओं को अापने फिर से ठन्डे पानी में डालना है। और तीन से चार बार पानी से धो लेना है ताकि इनका चिपचिपापन खत्म हो जाये।  
  • धोने के बाद अापने आलुओं को फ्रीज़ेर में दो से तीन घंटे के लिए डाल देना है।
 दो से तीन घंटे बाद। .... 
  • अब आपने कड़ाई में तेल डालना है और उसको गैस पे रख देना है। 
  • तेल को तेज गर्म कर ले। तेल गर्म होने के बाद गैस की आंच को धीमा कर ले।  
  • अब इसमें आपने थोड़ा थोड़ा करके सभी आलुओं को हाफ फ्राई कर लेना है।
  •  अब फिर से गैस की आंच तेज कर ले। 
  • थोड़ी देर बाद आपने दोबारा आलुओं को फ्राई करना है।  
  • जब इनका रंग हल्का सा ब्राउन हो जाये, तो इन्हे तेल से निकाल ले।     
  • और अंत में आपने इनमे काली मिर्च का पाउडर और नमक डाल देना है। 
आपके फ्रेंच फ्राइस त्यार हैं।



दोस्तों अगर आपको विधि अच्छी लगी हो,तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे। और कमेंट बॉक्स में अपनी राय देना न भूले। 


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट